IPL 2026 RCB vs LSG Highlights: चैंपियन बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 15.1 ओवर में ही रौंदा

RCB vs LSG Highlights, IPL 2026 Today’s Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर बेंगलुरु को सिर्फ 146 रन पर रोक दिया. इसके बाद बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को हासिल करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया और 15.1 ओवर में ही 5 विकेट खोकर बेहद आसानी से ये लक्ष्य हासिल कर लिया. बेंगलुरु की इस सीजन में ये 5 मैच में चौथी जीत है, वहीं लखनऊ की इतने ही मैच में तीसरी हार है.

लखनऊ ने इस मैच में पहले बैटिंग की लेकिन मिचेल मार्श के शुरुआती कुछ शॉट्स के बाद टीम रनों के लिए संघर्ष करती दिखी. दिग्गज पेसर भुवनेश्वर कुमार और युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने लखनऊ को लगातार झटके देकर पारी पर ब्रेक लगाया. लखनऊ के लिए मार्श, मुकुल चौधरी और आयुष बडोनी ने सबसे उपयोगी पारियां खेलीं. बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पंड्या ने भी 2 अहम विकेट लिए. वहीं इसके जवाब में विराट कोहली ने बेंगलुरु को विस्फोटक शुरुआत दिलाई, जिसके बाद कप्तान रजत पाटीदार, जितेश शर्मा समेत अन्य बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन तेज पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई.