IPL 2026 Points Table: सिर्फ 24 घंटे रहा राजस्थान का राज, RCB फिर बनी नंबर-1, जानिए बाकी टीमों का हाल

IPL Points Table 2026 Updated, After Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Match: आईपीएल 2026 सीजन में रॉयल्स का जलवा देखने को मिल रहा है. एक तरफ मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है तो दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स. दोनों टीमों ने सीजन की विस्फोटक शुरुआत की है और इसलिए दोनों के बीच पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने की जंग चल रही है. सीजन के 9वें मैच के बाद इस टेबल में पहला स्थान हासिल करने वाली राजस्थान रॉयल्स की बादशाहत सिर्फ 24 घंटों के अंदर ही समाप्त हो गई क्योंकि चैंपियन RCB ने फिर से नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया.

रविवार 5 अप्रैल को खेले आईपीएल के 19वें सीजन में दो मैच खेले गए. इसमें पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुआ. लखनऊ ने इस मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की और अपना खाता खोला. टीम की 2 मैच में ये पहली जीत थी और इस तरह उसे 2 पॉइंट्स हासिल हो गए. वहीं हैदराबाद की 3 मैच दूसरी हार थी. इस तरह हैदराबाद के भी 2 ही पॉइंट रहे. हार के बावजूद बेहतर नेट रनरेट के कारण SRH (0.275) पांचवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ (-0.42) आठवें से उठकर सातवें पर पहुंच गई.

(खबर अपडेट हो रही है)