PBKS vs SRH Live Score, IPL 2026 Todays Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Match Updates in Hindi: पिछला मैच बारिश से धुलने के बाद पंजाब किंग्स एक बार फिर एक्शन में लौट आई है. आईपीएल 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं.पहले 6 ओवर में 105 रन बनाने वाली हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सिर्फ 219 रन ही बना सकी. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन बनाए. ट्रेविस हेड ने 38 रनों की पारी खेली. क्लासेन ने 39 रन बनाए लेकिन उन्होंने 33 गेंद खेली. शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए.
पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था. फिर अगले मैच में टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से शिकस्त दी थी. तीसरा मैच कोलकाता से था लेकिन वो मैच पूरा हो ही नहीं सका. इस तरह 3 मैच में 5 पॉइंट्स के साथ टीम टेबल में दूसरे स्थान पर है. वहीं सनराइजर्स को अपने पहले मैच में बेंगलुरु के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अगले मैच में टीम ने कोलकाता को 65 रन से हरा दिया था. तीसरे मैच में उसे फिर लखनऊ के हाथों शिकस्त मिली थी. इस तरह 3 में से सिर्फ 1 मैच जीतकर छठे स्थान पर है.
PBKS vs SRH: आज की प्लेइंग 11
PBKS:श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
SRH: ईशान किशन (विकेटकीपर, कप्तान),अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा