PBKS vs GT Live Score, IPL 2026 Todays Punjab Kings vs Gujarat Titans Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 के चौथे मैच में आज में दो ऐसी टीमें आमने-सामने हैं, जिनके कप्तानों को टीम इंडिया में जगह तक नहीं मिली है. पंजाब के मुल्लांपुर में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मेजबान पंजाब किंग्स का सामना शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है. दोनों टीमों का इस सीजन में ये पहला मैच है. पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था जहां उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में मुंबई से हारकर बाहर हो गई थी.
पिछले सीजन में पंजाब और गुजरात के बीच सिर्फ एक ही मैच खेला गया था और वो बेहद हाई स्कोरिंग मुकाबला था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में पंजाब ने 243 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान अय्यर ने नाबाद 97 रन ठोके थे. वहीं तमाम कोशिश के बावजूद गुजरात 232 रन तक ही पहुंच सकी थी और 11 रन से हार गई थी. ऐसे में गिल अपने घर में मिली उस हार का बदला पंजाब को उसके घर में हराकर लेना चाहेंगे.