IPL 2026 KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता में बारिश रुकी, मैच जल्द दोबारा शुरू होने की उम्मीद

KKR vs PBKS Live Score, IPL 2026 Todays Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होने जा रहा है.

एक बार फिर अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेल रही कोलकाता के सामने अपना खाता खोलने की चुनौती है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता को शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और अब टीम को हर हाल में ये सिलसिला तोड़ना होगा. मगर उसके लिए श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स से पार पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला क्योंकि इस टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं और हर मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन किया है.

KKR vs PBKS: आज की प्लेइंग 11

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन ऐलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

 

Leave a Comment