KKR vs PBKS Live Score, IPL 2026 Todays Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होने जा रहा है. एक बार फिर अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेल रही कोलकाता के सामने अपना खाता खोलने की चुनौती है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता को शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और अब टीम को हर हाल में ये सिलसिला तोड़ना होगा. मगर उसके लिए श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स से पार पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला क्योंकि इस टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं और हर मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन किया है.