IPL 2026 KKR vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, कोलकाता नाइट राइडर्स की पहले बल्लेबाजी

KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 Todays Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये मैच कोलकाता की टीम अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलेगी, जहां उसकी नजर सीजन की पहली जीत पर होगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स पिछला मैच जीतकर आ रही है और वह अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अभी तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, कोलकाता नाईट राइडर्स 2 मैच ही जीत सकी है. मौजूदा फॉर्म के मुताबिक भी लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ऐसे में केकेआर के लिए ये मैच बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा.