KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 Todays Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहा है.
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया.कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 181 रन बनाए. अंगकृष रघुवंशी ने 45, कप्तान रहाणे ने 41 रनों की पारी खेली. कैमरन ग्रीन ने नाबाद 32 रन बनाए. रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 39 रन बनाए. प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आवेश खान को एक-एक विकेट मिला. बता देंलखनऊ ने पिछला मैच जीता था वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अबतक जीत का खाता नहीं खोला है. कोलकाता का पिछला मैच पंजाब किंग्स से था जो बारिश की वजह से धुल गया था.
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव.
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे, फिन एलेन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी और कार्तिक त्यागी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अभी तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, कोलकाता नाईट राइडर्स 2 मैच ही जीत सकी है. मौजूदा फॉर्म के मुताबिक भी लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ऐसे में केकेआर के लिए ये मैच बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा.