IPL 2026 Full Schedule: BCCI ने आईपीएल के फुल शेड्यूल का किया ऐलान, 12 शहरों में होंगे मुकाबले

IPL Full Schedule: आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है और अब बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आईपीएल के मुकाबले कुल 12 शहरों में खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने पहले 20 मैचों का ऐलान किया था लेकिन अब बचे हुए 50 लीग मैचों का भी ऐलान हो गया है. ये सभी मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. खास बात ये है कि ऊर्चा और ईंधन संकट की आशंकाओं के बावजूद टूर्नामेंट प्लानिंग के हिसाब से ही आगे बढ़ेगा.

आईपीएल 2026 के शेड्यूल की बड़ी बातें

आईपीएल के 19वें सीजन में कुल 8 डबल हेडर खेले जाएंगे. डबल हेडर मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होंगे वहीं दूसरा मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. पंजाब की टीम अपने घरेलू मैच दो स्टेडियम में खेलेगी. ये टीम धर्मशाला में कुल 3 मैच खेलेगी और न्यू चंडीगढ़ में भी मुकाबले खेले जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स की टीम जयपुर में चार मैच खेलेगी. आरसीबी अपने तीन घरेलू मैच बेंगलुरु में खेलेगी, वहीं उसके दो घरेलू मुकाबले रायपुर में होंगे.