IPL 2026, SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पंजाब किंग्स को जीत के लिए 220 रनों का टारेगट मिला. इसके जवाब में पंजाब ने भी तूफानी शुरुआत की. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने SRH की गेंदबाजी की जमकर क्लास लगाई. दोनों ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.2 ओवर में 99 रन जोड़ दिए. इस जोड़ी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.
प्रियांश आर्या का विस्फोटक अर्धशतक
प्रियांश आर्या की बल्लेबाजी काफी खास रही. उन्होंने 20 गेंदों पर 57 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह आंकड़ा अभिषेक शर्मा से भी तेज रहा, जिन्होंने पहली पारी में 18 गेंदों पर 50 रनों का आंकड़ा छुआ था. प्रियांश आर्या ने शुरुआती ओवरों में ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ने का काम किया.
प्रभसिमरन सिंह का भी अहम योगदान
प्रभसिमरन सिंह ने भी अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई और 25 गेंदों पर 51 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने पंजाब किंग्स को 220 रनों के टारगेट की दिशा में मजबूत शुरुआत दी. 6.2 ओवर में 99 रनों की यह साझेदारी SRH के लिए बड़ा झटका साबित हुई. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले पारी में 219 रन बनाए थे, लेकिन पंजाब की इस धमाकेदार शुरुआत ने मैच को बराबरी पर ला दिया.
सीजन का पहला अर्धशतक
खास बात ये रही कि प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह का इस सीजन में ये पहला-पहला अर्धशतक भी है. इससे पहले प्रभसिमरन सिंह ने सीएसके के खिलाफ 43 रन और गुजरात के खिलाफ 37 रन बनाए थे. वहीं, प्रियांश आर्या ने सीएसके के खिलाफ 39 रन और गुजरात के खिलाफ 7 रन बनाए थे.