आईपीएल 2026 का 17वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमों के बीच खेला गया. इस मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए. लेकिन पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया. (PHOTO CREDIT- PTI
इस मैच के सबसे महंगे गेंदबाज पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह रहे. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 12.50 की इकॉनमी से 50 रन खर्च किए. इस दौरान उन्होंने 2 सफलता अपने नाम की. इस खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें एक खास इनाम मिला. (PHOTO CREDIT- PTI)
दरअसल, इस मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल अर्शदीप सिंह ने फेंकी. उन्होंने 4 ओवर में कुल 10 डॉट बॉल डाली, जो इस मैच में बाकी गेंदबाजों के मुकाबले सबसे ज्यादा रहीं. जिसके चलते उन्हें 1 लाख रुपए का इनाम दिया गया. (PHOTO CREDIT- PTI)
आईपीएल के हर मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज को ‘ग्रीन डॉट बॉल अवार्ड’ (Green Dot Ball Award) दिया जाता है. जिसके चलते अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा रन लुटाने के बावजूद ये अवॉर्ड जीता. (PHOTO CREDIT- PTI)
अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल का ये सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है. वह 4 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर सके हैं. ये दोनों विकेट इसी मैच में आए हैं. पिछले 3 मैचों में वह 1 भी विकेट नहीं चटका सके थे. (PHOTO CREDIT- PTI)



