IPL 2026, Jacob Duffy vs SRH: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने अपने डेब्यू पर ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मजबूत बल्लेबाजी को शुरुआती ओवरों में ही तहस-नहस कर दिया. जोस हेजलवुड चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे, जिसकी वजह से जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली और उन्होंने इस मौके को शानदार तरीके से भुनाया.
डेब्यू मैच में ही कहर बनकर टूटे जैकब डफी
मैच की शुरुआत करते हुए जैकब डफी ने पहले ओवर में सिर्फ 7 रन दिए. फिर अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट झटका. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर डफी ने एक और बड़ा झटका दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया. इस तरह एक ही ओवर में दो बड़े विकेट लेकर उन्होंने SRH की पारी को शुरुआत में ही दबाव में ला दिया.
What a way to announce your arrival in the #TATAIPL!
#RCB fans, how would you rate Jacob Duffy’s fiery debut start in the powerplay?
Updates
https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/83xl62EnDO
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
डफी यहीं नहीं रुके, अपने तीसरे ओवर में उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी को भी आउट करके SRH को तीसरा झटका दिया. जिसके चलते सिर्फ 29 रनों पर तीन बड़े विकेट गिरने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई. बता दें, जैकब डफी ने लगातार 4 ओवर का स्पेल फेंका और इस दौरान सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 13 डॉट गेंदें भी फेंकीं, उनकी सटीक लाइन और लेंथ ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया.
जैकब डफी ने ठोका बड़ा दावा
आईपीएल डेब्यू पर तीन विकेट लेकर जैकब डफी ने न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी उपयोगिता भी साबित कर दी है. उनका यह कमाल का स्पेल मैच के शुरुआती फेज में ही RCB को दबदबा दिलाने में अहम रहा. ऐसे में जोस हेजलवुड की वापसी के बाद जैकब डफी को बाहर करना अब आरसीबी के लिए काफी मुश्किल रहने वाला है. बता दें, जैकब डफी के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 कुछ खास नहीं रहा था, वह पूरे टूर्नामेंट में 3 विकेट ही ले सके थे. लेकिन आईपीएल में उन्होंने यादगार आगाज किया है.
#RCB fans, how would you rate Jacob Duffy’s fiery debut start in the powerplay? 
https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/83xl62EnDO