गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का क्वालिफायर 2 मैच मुल्लांपुर, नया चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी और अंतिम ओवरों में डोनोवन फरेरा की 11 गेंदों 38 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर गुजरात को 215 रन का लक्ष्य दिया है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट लगभग वैसा ही है, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में यह धीमा हो जाता है, और हमारे पास इसके लिए गेंदबाज़ हैं। हमें बस 40 ओवर तक बेहतर क्रिकेट खेलना होगा, जो टीम सबसे अच्छी खेलेगी, वही जीतेगी। रिकवरी और चोटों के मामले में सपोर्ट स्टाफ का काम जबरदस्त रहा है। टीम वही है।’
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा, ‘हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते। इस विकेट पर पहले ही 40 ओवर का खेल हो चुका है और अब इसका मिजाज बदलने वाला नहीं है। हमारे लिए सब कुछ दांव पर लगा है। यह ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली स्थिति है। एक बदलाव साई किशोर टीम में वापस आ गए हैं।
प्लेइंग XI
गुजरात टाइटन्स : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा