आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है और 19वें सीजन के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदरबाद ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया है. ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है जो पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कैप्टेंसी करेंगे. बता दें ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के इतिहास के 11वें कप्तान हैं. आइए आपको बताते हैं आईपीएल की सभी 10 टीमों ने कितने कप्तान बनाए हैं.
पंजाब ने बनाए सबसे ज्यादा कप्तान
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तान बनाने वाली टीम पंजाब किंग्स है. पंजाब किंग्स अबतक 17 कप्तान नियुक्त कर चुकी है. पंजाब की कप्तानी युवराज, संगकारा, जयवर्धने, गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, जॉर्ज बेली, वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, आर अश्विन, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, सैम कर्रन, जीतेश शर्मा और श्रेयस अय्यर ने की है.
दिल्ली कैपिटल्स भी नहीं है पीछे
आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तान बनाने वाली दूसरी टीम दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने वीरेंद्र सहवाग, गौतम गभीर, दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स, जयवर्धने, वॉर्नर, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी, जहीर खान, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, डुप्लेसी और अक्षर पटेल ने की है.
हैदराबाद के 11 कप्तान
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 कप्तान नियुक्त किए हैं. इनमें संगकारा, कैमरन व्हाइट, शिखर धवन, डैरेन सैमी, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, मार्करम, कमिंस और ईशान किशन हैं.
आरसीबी-मुंबई ने बनाए इतने कप्तान
आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने 9-9 कप्तान नियुक्त किए हैं. आरसीबी ने राहुल द्रविड़, केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, विराट कोहली, शेन वॉटसन, डुप्लेसी, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा को कप्तान बनाया है. मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, शॉन पॉलक, ड्वेन ब्रावो, रिकी पॉन्टिंग, रोहित शर्मा, काइरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सौरभ गांगुली, मैक्कलम, गंभीर, दिनेश कार्तिक, ऑयन मॉर्गन, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, अजिंक्य रहाणे समेत 8 खिलाड़ियों को कप्तान बनाया है.राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, द्रविड़, स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन और रियान पराग समेत 7 खिलाड़ियों को कप्तान बनाया है.चेन्नई-लखनऊ ने 4-4 कप्तान बनाए हैं. चेन्नई के लिए धोनी, रैना, जडेजा और गायकवाड़ ने कप्तानी की है. केएल राहुल, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन और पंत ने लखनऊ की कमान संभाली है. गुजरात टाइटंस के लिए हार्दिक पंड्या, राशिद खान और शुभमन गिल ने कप्तानी की है.