IPL 2026 में जिस खिलाड़ी को उसके क्रिकेट बोर्ड ने रोका उसने उसी पर केस दाग दिया है. बात हो रही है तेज गेंदबाज नुवान तुषारा की जिन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट में घसीट लिया है. श्रीलंका की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नुवान तुषारा ने आईपीएल के लिए एनओसी नहीं मिलने पर अपने बोर्ड पर केस ठोक दिया है. नुवान तुषारा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे जिसके बाद उन्हें आईपीएल में खेलने से रोक दिया गया. श्रीलंका बोर्ड ने नियम बनाया है कि जो खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट में पास होगा वो ही विदेशी लीग में खेल पाएगा.
नुवान तुषारा हैं आरसीबी की टीम का हिस्सा
नुवान तुषारा आरसीबी की टीम के खिलाड़ी हैं. इस खिलाड़ी को पिछले साल आरसीबी ने 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा. आरसीबी ने इस सीजन एक मैच खेल लिया है लेकिन नुवान तुषारा अबतक श्रीलंका में ही हैं. नुवान तुषारा ने अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर केस ठोकते हुए बड़ा आरोप लगाया है. तुषारा का कहना है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को ही खत्म हो गया था लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड फिटनेस का हवाला देकर उन्हें एनओसी नहीं दे रहा है. तुषारा ने कहा कि इस फैसले की वजह से उन्हें 1.6 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.
RCB STAR DRAGS SRI LANKA BOARD TO BOARD TO COURT
Nuwan Thushara said My contract ended on March 31, but SLC is blocking my NOC for IPL 2026 citing fitness! This is costing me my ₹1.6 Crore RCB contract. I have moved to court for justice!
pic.twitter.com/qarQsItBeA
— Sam (@Cricsam01) April 2, 2026
नुवान तुषारा नहीं लेंगे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
ऐसी खबरें हैं कि नुवान तुषारा अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं लेंगे. उन्होंने श्रीलंका बोर्ड को बता दिया है कि वो अब इसे स्वीकार नहीं करेंगे. इसका मतलब ये है कि तुषारा अब शायद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नजर आएं. तुषारा बेहतरीन गेंदबाज हैं और उन्होंने श्रीलंका के लिए 30 टी20 में 36 विकेट चटकाए हैं. उनका इकॉनमी रेट महज 8.1 रन प्रति ओवर है. लसित मलिंगा जैसे एक्शन की वजह से उनके खिलाफ रन बनाना इतना आसान नहीं होता. साथ ही वो गेंद को बाहर की ओर स्विंग कराने में भी माहिर हैं.
RCB STAR DRAGS SRI LANKA BOARD TO BOARD TO COURT
pic.twitter.com/qarQsItBeA