IPL 2026: मिचेल मार्श ने सीधा स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद, जड़ा इतना लंबा छक्का, Video

Mitchell Marsh Massive Six: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबले के दौरान आईपीएल 2026 के सबसे लंबे छक्कों में से एक देखने को मिला. एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श ने आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ा. जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मिचेल मार्श गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाने में कामयाब रहे.

मिचेल मार्श ने जड़ा इतना लंबा छक्का

इस मुकाबले में LSG की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. इस दौरान तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ एक लंबा छक्का जड़ा. भुवनेश्वर कुमार की एक शॉर्ट गेंद पर उन्होंने ऑन साइड की तरफ जबरदस्त पुल शॉट खेला और गेंद स्टेडियम की छत को पार करते हुए 102 मीटर दूर जा गिरी. यह शॉट इतना ताकतवर था कि पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा. यह छक्का आईपीएल 2026 के इस सीजन का तीसरा सबसे लंबा छक्का साबित हुआ.

आईपीएल 2026 का सबसे लंबा छक्का फिलहाल टिम डेविड के नाम है. टिम डेविड ने इसी मैदान पर 106 मीटर का छक्का लगाया था. वहीं, कूपर कॉनॉली का 103 मीटर का छक्का इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर ऐसे लंबे छक्के अकसर देखने को मिलते हैं, लेकिन 102 मीटर की दूरी किसी भी मैदान को पार करवाने के लिए काफी है.

मिचेल मार्श ने खेली अहम पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस मुकाबले की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. लेकिन मिचेल मार्श ने टीम की पारी को संभालने का काम किया. उन्होंने 32 गेंदों पर 40 रनों की एक अहम पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. लेकिन क्रुणाल पंड्या की एक शानदार गेंद ने उन्हें अर्धशतक जड़ने से रोक दिया. वह पंड्या की गेंद पर चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए.