Sarfaraz Khan Takes A Stunning Catch: आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया. 213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन उसके बाद पारी अचानक लड़खड़ा गई. टीम ने पहले 8 ओवर के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए, जिससे मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में घूम गया. इस दौरान सरफराज खान ने एक करिश्माई कैच भी लपका.
सरफराज खान का करिश्माई कैच
मैच के 7वें ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई के युवा तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने अक्षर पटेल को आउट कर दिया. लेकिन इस विकेट का सबसे यादगार पल सरफराज खान का उड़ता हुआ कैच रहा. दरअसल, अक्षर पटेल ने शॉर्ट गेंद को कट शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद तेजी से बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गई. तभी सरफराज खान ने दाईं तरफ छलांग लगाई और हवा में उड़ते हुए गेंद को दोनों हाथों से लपक लिया. यह कैच इतना शानदार था कि अक्षर पटेल खुद भी यकीन नहीं कर पाए.
Worthy of watching on loooop!
Sarfaraz Khan with a 𝗦𝗧𝗨𝗡𝗡𝗘𝗥 of a grab
Updates
https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC | @ChennaiIPL pic.twitter.com/ve2q6V6a5z
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
सरफराज ने कैच लपकते ही खुशी में दौड़ लगाई, जैसे उन्होंने ओलंपिक में 100 मीटर की दौड़ जीत ली हो. पूरा स्टेडियम इस जादुई कैच पर तालियों से गूंज उठा. इस एक पल ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा विकेट दिलाया और दिल्ली की पारी को पूरी तरह तोड़ दिया. गेंद काफी तेज गति से सरफराज की ओर गई थी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस पर रिएक्ट किया, वो काफी हैरतअंगेज था.
नूर अहमद ने भी किया कमाल
इससे पहले नूर अहमद की तरफ से भी शानदार फील्डिंग का नजारा देखने को मिला. मुकाबले के 5वें ओवर में खलील अहमद की शॉर्ट गेंद पर पाथुम निसांका ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ जोरदार शॉट लगाया. गेंद छक्के के लिए जा रही थी, लेकिन यहां चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डर नूर अहमद ने कमाल कर दिया. नूर अहमद ने अपनी पूरी क्षमता झोंकते हुए दाईं तरफ छलांग लगाई. हवा में उड़ते हुए उन्होंने गेंद को पकड़ लिया और खुद बाउंड्री लाइन के पार जाने के बावजूद, गेंद को अंदर की तरफ धकेल दिया. इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अहम रन बचाए.

Sarfaraz Khan with a 𝗦𝗧𝗨𝗡𝗡𝗘𝗥 of a grab 
https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC | @ChennaiIPL pic.twitter.com/ve2q6V6a5z