MS Dhoni to CSK Youngster: एमएस धोनी से सबसे ज्यादा किस बात की नसीहत मिलनी चाहिए? जवाब है क्रिकेट की. लेकिन, चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी को धोनी से क्रिकेट की कम, पैसे बचाने की नसीहत ज्यादा मिली है. धोनी से जिसे पैसे बचाने और फिजूलखर्ची से बचने की नसीहत मिली है, CSK के उस खिलाड़ी का नाम प्रशांत वीर है. IPL 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा था. वो IPL 2026 के सबसे महंगे बिके अनकैप्ड प्लेयर में रहे थे.
धोनी से मिलने पर क्या हुआ? प्रशांत वीर ने बताया
चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के बाद हर युवा खिलाड़ी बस यही सोचता है कि उसका धोनी से मिलने, उनके साथ खेलने और उनसे क्रिकेट सीखने का सपना पूरा होगा. प्रशांत वीर की भी सोच ऐसी ही थी. लेकिन क्या हुआ जब वो धोनी से मिले? इस बारे में उन्होंने अपनी राय स्पोर्ट्स स्टार के साथ बातचीत में रखी है.
‘पैसा बचाओ, फिजूल खर्च मत करो’
प्रशांत वीर ने कहा कि अभी तक धोनी और मेरे बीच क्रिकेट को लेकर ज्यादा बातें नहीं हुई हैं. उन्होंने क्रिकेट की बात छोड़कर मुझसे मेरे पैसे पर बात की. उन्होंने मुझे अपने पैसे बचाने को कहा. प्रशांत वीर के मुताबिक धोनी ने उन्हें फिजूल खर्च ना करने की सलाह दी है.
धोनी ने क्यों दी पैसा बचाने की सलाह?
प्रशांत वीर अभी सिर्फ 20 साल के हैं. नौजवान हैं. इस उम्र में ज्यादातर युवाओं का फोकस डगमगा जाता है. खासकर जब बात पैसे की आती है. संभवत: यही वजह होगी कि धोनी ने क्रिकेट से पहले प्रशांत वीर से पैसे पर बात की. धोनी चाहेंगे भी नहीं कि CSK के किसी भी प्लेयर का फोकस किसी भी वजह से उसके गेम से भटके.
प्रशांत वीर से CSK को उम्मीदें
प्रशांत वीर ऑलराउंडर हैं, जो बल्ले के साथ-साथे गेंद से भी अच्छा कमाल करते हैं. घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन भी दमदार रहा है. उसी का नतीजा है कि CSK उन्हें खुद से जोड़ने के लिए 14 करोड़ के पार तक चली गई. अब IPL 2026 में प्रशांत वीर का खेल ही फैसला करेगा कि CSK का उन पर लगाया दांव कितना असरदार रहा है.