IPL 2026: गुजरात को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का खेल, पंजाब की गई बादशाहत

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला डबल हेडर मुकाबला 4 मार्च को खेला गया. दोपहर के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही मजबूत नजर आ रही मुंबई इंडियंस की टीम को 6 विकेट से हराया जा सका. वहीं शाम का मुकाबला बहुत ही जोरदार देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. जिसके बाद ही राजस्थान को लास्ट बॉल पर 6 रनों से जीत मिली. इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण बिगड़ गया है.

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स को हुआ नुकसान  

गुजरात टाइटंस की टीम को हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं इस हार के बाद गुजरात की टीम 7वें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं दोपहर के मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान के जीतने के बाद दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अब छठे पोजीशन पर नजर आ रही है. वहीं सुबह टॉप पर नजर आ रही पंजाब किंग्स की टीम अब तीसरे स्थान पर नजर आ रही है.

आरसीबी की टीम चौथे स्थान पर नजर आ रही है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई है. टेबल में आखिरी पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नजर आ रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9वें नंबर पर नजर आ रही है. वहीं 8वें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बनी हुई है. रविवार को भी 2 मैच होने हैं, उसके बाद टेबल और बदलने वाला है.

यहां पर देखें GT vs RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) परिणाम नहीं (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 RR 2 2 0 0 4 +2.233
2 DC 2 2 0 0 4 +1.170
3 PBKS 2 2 0 0 4 +0.637
4 RCB 1 1 0 0 2 +2.907
5 SRH 2 1 1 0 2 +0.469
6 MI 2 1 1 0 2 -0.206
7 GT 2 0 2 0 0 -0.424
8 LSG 1 0 1 0 0 -1.397
9 KKR 2 0 2 0 0 -1.964
10 CSK 2 0 2 0 0 -2.562

 

 

Leave a Comment