IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने वाला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 का शुरुआती शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट 28 मार्च 2026 से शुरू होगा.
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. यह ओपनिंग गेम शाम को खेला जाएगा.
20 मैचों का शेड्यूल जारी
BCCI ने अभी सिर्फ पहले 20 मैचों (12 अप्रैल तक) का कार्यक्रम जारी किया है. पूरा शेड्यूल बाद में आएगा. इसका मुख्य कारण कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, जैसे असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल. चुनावों के कारण स्टेडियम और सुरक्षा की व्यवस्था में बदलाव हो सकता है, इसलिए शेड्यूल दो चरणों में जारी किया जा रहा है.
शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल
28 मार्च (शनिवार): RCB vs SRH-बेंगलुरु
29 मार्च (रविवार): मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स- मुंबई
30 मार्च (सोमवार): राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स- गुवाहाटी
31 मार्च (मंगलवार): पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस- मुल्लांपुर
1 अप्रैल (बुधवार): लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स- लखनऊ
2 अप्रैल (गुरुवार): कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- कोलकाता
3 अप्रैल (शुक्रवार): चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स- चेन्नई
4 अप्रैल (शनिवार, दोपहर): दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- दिल्ली
4 अप्रैल (शनिवार, शाम): गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स- अहमदाबाद
5 अप्रैल (रविवार, दोपहर): सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स- हैदराबाद
5 अप्रैल (रविवार, शाम): RCB vs चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु
6 अप्रैल (सोमवार): कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स- कोलकाता
7 अप्रैल (मंगलवार): राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस- गुवाहाटी
8 अप्रैल (बुधवार): दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस- दिल्ली
9 अप्रैल (गुरुवार): कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स- कोलकाता
10 अप्रैल (शुक्रवार): राजस्थान रॉयल्स vs RCB- गुवाहाटी
11 अप्रैल (शनिवार, दोपहर): पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- मुल्लांपुर
11 अप्रैल (शनिवार, शाम): चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स- चेन्नई
12 अप्रैल (रविवार, दोपहर): लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस- लखनऊ
12 अप्रैल (रविवार, शाम): मुंबई इंडियंस vs RCB- मुंबई
RCB डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर
पिछले सीजन में RCB ने खिताब जीता था. बेंगलुरु में विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी, जिसके बाद स्टेडियम में मैच को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन अब RCB यहां पांच होम गेम खेलेगी. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अब तक सबसे ज्यादा पांच-पांच बार चैंपियन बनी हैं.