नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए एक यादगार पारी तो खेली, लेकिन अपनी टीम दिल्ली को मैच नहीं जिता सके।
गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। यह राहुल के आईपीएल करियर का एक और बेहतरीन पारियों में एक है, जिसने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
IPL 2026 की सबसे बड़ी पारी
बता दें कि केएल राहुल ने इस मुकाबले में 52 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान केएल राहुल ने 11 चौके और चार छक्के जड़े। यह आईपीएल 2026 में अब तक की सबसे बड़ी पारी है, लेकिन फिर भी केएल राहुल अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके और उससे पहले उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट कर दिया। केएल राहुल को दूसरी छोर से किसी भी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। हालांकि अंत में डेवड मिलर ने कुछ कमाल करने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली को इस मैच में सिर्फ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।1 रन से हारी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 211 रनों की लक्ष्य दिया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी और दिल्ली को अतं में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। केएल राहुल इस मैच में अकेले वॉरियर की तरह लड़ते रहे। भले ही उनकी टीम हार गई हो, लेकिन केएल राहुल का फॉर्म काफी कमाल का नजर आ रहा है।