कई दिनों की बेसब्री, बेकरारी और इंतजार के बाद आखिरकार आईपीएल 2026 सीजन का शेड्यूल सामने आ गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 11 मार्च को टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैच का कार्यक्रम जारी किया. टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होगा और 31 मई तक चलेगा लेकिन फिलहाल 16 दिनों का शेड्यूल ही सामने आया है. BCCI के इस ऐलान से कई फैन हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं कि ऐसा क्यों किया गया है और बाकी के मुकाबलों की तारीखों का पता कब चलेगा. इसको लेकर BCCI की ओर से अपडेट आया है. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि जैसे ही विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान होगा, बचा हुआ शेड्यूल भी जारी हो जाएगा.
28 मार्च से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होगा. इसके बाद लगातार 12 अप्रैल तक मैच चलेंगे, जिसमें हर टीम लगभग 3 या 4 मैच खेल चुकी होगी. मगर इसके आगे के मुकाबलों का शेड्यूल फिलहाल विधानसभा चुनावों के कारण जारी नहीं किया गया है. इस साल तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में चुनाव होने हैं और इन तीनों में ही IPL मैच खेले जाने हैं.
विधानसभा चुनावों के कारण सुरक्षा-व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी न हो और सही समन्वय हो सके, इसको देखते हुए ही बोर्ड ने फिलहाल आगे का कार्यक्रम जारी नहीं किया है. इस बारे में बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, “IPL 2026 अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से होगा. हमने शुरुआती 20 मैच के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. बाकी मुकाबलों का शेड्यूल भी जल्द ही जारी हो जाएगा, एक बार इलेक्शन कमिशन चुनाव वाले राज्यों की तारीखें जारी कर दे.”
News
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details
pic.twitter.com/8Iq492v8TE
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
(खबर अपडेट हो रही है)
News 
pic.twitter.com/8Iq492v8TE