CSK vs DC मैच में क्या हुआ? क्या हुआ जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दोषी पाए गए? क्या हुआ जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा पर तगड़ा जुर्माना लग गया? CSK के कप्तान को सजा स्लो ओवर रेट के लिए मिली है. इस गलती के लिए सजा पाने वाले वो IPL 2026 में तीसरे कप्तान हैं. वहीं नीतीश राणा पर जुर्माने की वजह अंपायर के साथ उनकी बहस को बताया जा रहा है. मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले पर दिल्ली की टीम नाराज हो गई थी, जिसके बाद नीतीश राणा अंपायर से ऊंचे आवाज में बात करते दिखे थे.
ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो कि स्लो ओवर रेट से जुड़ा है. IPL 2026 में ये CSK की पहली गलती हैं, जिसके चलते उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे कप्तान बने
IPL 2026 में स्लो ओवर रेट के चलते सजा भुगतने वाले ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे कप्तान हैं. उनसे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 2 बार स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना भुगत चुके हैं. श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स के पहले दोनों मैचों के बाद, जो कि उसने गुजरात टाइटंस और CSK के खिलाफ खेला था, उसमें स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना भुगतना पड़ा था.
श्रेयस अय्यर के अलावा शुभमन गिल पर भी इस सीजन स्लो ओवर रेट का जुर्माना लग चुका है. गुजरात टाइटंस के कप्तान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था.
नीतीश राणा की 25 % मैच फीस काटी गई
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा, चौथे अंपायर से बहस करने को लेकर दोषी पाए गए. IPL नियमों के उल्लंघन के चलते नीतीश राणा की मैच फीस में 25 फीसद की कटौती की गई है. उसके अलावा 1 डिमेरिट अंक भी उनके खाते में जोड़ा गया है. बड़ी बात ये हैै कि नीतीश राणा के साथ ऐसा तब हुआ जब वो टीम के इम्पैक्ट सब्सिट्यूट का हिस्सा थे, वो मैच खेलने मैदान पर उतरे भी नहीं थे.
Stubbs wanted to change his gloves, but the umpire didnt allow it. On the very next ball, he got out. Frustrated, Nitish Rana was seen arguing with the boundary umpire, while Stubbs reacted angrily by throwing his helmet
pic.twitter.com/mQv3BlGZVM
— Middle Stump Cricket (@MiddleCricket) April 11, 2026
मैच में कब हुई नीतीश राणा से गलती?
नीतीश राणा ने फोर्थ अंपायर से बहस मैच के 19वें ओवर के दौरान घटी एक चौंकाने वाली घटना को लेकर की. हुआ ये कि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ग्लव्स बदलना चाहते थे, लेकिन फोर्थ अंपायर ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया. उसके बाद उसी ओवर में वो कैच आउट हो गए. स्टब्स के आउट होने के बाद नीतीश राणा और दिल्ली के कोच फोर्थ अंपायर से बहस करते हुए भी नजर आए थे.
pic.twitter.com/mQv3BlGZVM