IPL 2026, SRH 2nd Practice Match: आईपीएल 2026 के लिए हर टीम अपने-अपने तरीके से तैयारी कर रही है. कुछ का फोकस आपस में ही प्रैक्टिस मैच खेलने पर है. सनराइजर्स हैदराबाद उनमें से एक है, जिसने 22 मार्च की शाम अपना दूसरा इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला. लेकिन, उसमें जो तस्वीर दिखी वो डराने वाली रही क्योंकि ना अभिषेक शर्मा चले और ना ईशान किशन. हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों का बल्ला SRH के पहले प्रैक्टिस मैच में सबसे जोर से गरजा था मगर दूसरे प्रैक्टिस मैच में दोनों उस पारी को दोहरा नहीं पाए. अभिषेक और ईशान भले ही फेल रहे मगर SRH के दूसरे प्रैक्टिस मैच में 22 साल के तूफानी खिलाड़ी रविचंद्रन स्मरण ने खूब बवाल काटा.
ईशान किशन तीसरी गेंद पर हुए आउट
SRH के खिलाड़ियों ने A और B, दो टीमों में बंटकर दूसरा प्रैक्टिस मैच खेला. कई खिलाड़ियों को दोनों टीमों से खेलने का मौका मिला तो कुछ ने दोबारा से भी बल्लेबाजी की. SRH -A ने पहले बैटिंग की और 19.3 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई. SRH- A के लिए ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे थे, मगर वो तीसरी ही गेंद पर कैच आउट हो गए. ईशान किशन ने बस 4 रन बनाए. SRH- A के लिए सबसे ज्यादा 40 गेंदों पर 73 रन नीतीश रेड्डी ने बनाए. इस दौरान रेड्डी ने अपना अर्धशतक 33 गेंदों पर पूरा किया था.
अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर आउट, फिर …
SRH B को 194 रन का लक्ष्य मिला. उसकी ओर से पारी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा उतरे, जो अपनी इनिंग की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इस तरह उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 में जारी नाकामी की याद दिला दी. लेकिन, चूंकि ये प्रैक्टिस मैच था तो उन्हें दोबारा बल्लेबाजी का मौका मिला और इस बार उन्होंने 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 7 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे.
ABHISHEK GETS OUT FIRST BALL!! NITISH GETS HIS FIRST OF THE DAY!
Ishan & Abhishek get out in the same fashion.#SRH #IPL2026 pic.twitter.com/YrqyjXPMKe
— Varun Velamakanti
(@CricVarunSRH) March 22, 2026
रविचंद्रन स्मरन बने बल्ले से स्टार
SRH-B ने दूसरा प्रैक्टिस मैच 6 विकेट से जीता. उसने 194 रन के लक्ष्य को केवल 14.4 ओवरों में ही भेद दिया. SRH-B की इस सफलता में 22 साल के रविचंद्रन स्मरन की तूफानी बैटिंग का बड़ा हाथ रहा. रविचंद्रन स्मरन ने SRH-B के लिए 39 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए और टीम की जीत के हीरो बने. रविचंद्रन स्मरन ने दूसरे प्रैक्टिस मैच में SRH A के लिए भी बैटिंग की थी, जहां वो 14 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए थे.
इंजीनियर के बेटे हैं रविचंद्रन स्मरन
22 साल के रविचंद्रन स्मरन इंजीनियर के बेटे हैं. उनके पिता मेकेनिकल इंजीनियर हैं और इनफेज सोलर में डायरेक्टर हैं. कर्नाटक के रविचंद्रन स्मरन को पिछले सीजन SRH ने एडम जंपा के रिप्लेसमेंट के तौर पर खुद से जोड़ा था. IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया है.
(@CricVarunSRH) March 22, 2026