IPL 2026, Ajinkya Rahane vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक तूफानी पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में अपनी कप्तानी पारी में धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ड जैसे गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जो हर बार मुंबई इंडियंस की हार का कारण बनता है.
अजिंक्य रहाणे ने खेली कप्तानी पारी
अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में शुरुआत से ही तूफानी तेवर दिखाए. उन्होंने छक्का लगाकर अपना खाता खोला. यह चौथी बार है जब उन्होंने आईपीएल में अपना खाता छक्के से खोला. रहाणे ने इसके बाद कई कमाल के शॉट खेले और 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनका आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक है. उन्होंने इस मैच में कुल 40 गेंदों का सामना किया और 167.50 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.
Captain Ajinkya Rahane guides #KKR with a 27-ball fifty
His 3⃣4⃣ th in #TATAIPL
Updates
https://t.co/JmJcgsoHQ7#KhelBindaas | #MIvKKR | @KKRiders | @ajinkyarahane88 pic.twitter.com/0dGna4kKBi
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2026
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अजिंक्य रहाणे की ये छठी अर्धशतकीय पारी रही. खास बात यह है कि जब भी अजिंक्य रहाणे मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक लगाते हैं, तो उनकी टीम कभी नहीं हारी है. उन्होंने इस पारी के दौरान फिन एलेन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी भी की, जिसमें रहाणे की भूमिका अहम रही. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर सिर्फ 3.5 ओवर में ही टीम को 50 रन के पार पहुंचा था, जो मुंबई के खिलाफ KKR के सबसे तेज 50 रन का रिकॉर्ड भी है.


https://t.co/JmJcgsoHQ7#KhelBindaas | #MIvKKR | @KKRiders | @ajinkyarahane88 pic.twitter.com/0dGna4kKBi