Simarjeet Singh replace Harshit Rana: KKR ने हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट ढूढ़ लिया है, जिसके लिए उसे पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं करने पड़े. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स में हर्षित राणा की जगह सिमरजीत सिंह शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो KKR सिमरजीत सिंह की तीसरी टीम होगी. इससे पहले उनके पास सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने का अनुभव रहा है.
हर्षित राणा से 3.70 करोड़ कम सैलरी मिलेगी
कोलकाता नाइट राइडर्स अगर सिमरजीत सिंह को खुद से जोड़ती है, जिसके कयास भी हैं, तो उनकी सैलरी हर्षित राणा से काफी कम होगी. हर्षित राणा की IPL सैलरी 4 करोड़ रुपये थी. लेकिन, मिल रही जानकारी के मुताबिक सिमरजीत सिंह को KKR 30 लाख रुपये में ही खुद से जोड़ सकती है. मतलब ये कि हर्षित राणा के मुकाबले सिमरजीत सिंह को 3.70 करोड़ कम सैलरी मिलेगी.
सिमरजीत सिंह का IPL करियर
सिमरजीत सिंह की पहली IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स थी. पीली जर्सी वाली फ्रेंचाइजी के साथ खेले 2 IPL सीजन में उन्होंने 10 मुकाबले खेले और 9 विकेट चटकाए. वहीं IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, जिसके लिए खेले 4 मुकाबलों में उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए थे. सिमरजीत सिंह ने IPL में कुल 14 मुकाबले खेले , जिसमें 11 विकेट झटके.