IPL 2026 से पहले CSK ने चली बड़ी चाल, अचानक हुई इस दिग्गज की एंट्री! खतरनाक हुई थाला की टीम

IPL 2026 Chennai Super Kings News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 2026 सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर टीम इस बार एक नए कलेवर में नजर आने वाली है।

ऐसे में फ्रैंचाइजी ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त करने का फैसला किया है।

बतौर कोच दमदार रहा है रिकॉर्ड (IPL 2026 Chennai Super Kings News)

45 वर्षीय जेम्स फोस्टर का अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही छोटा रहा हो (7 टेस्ट, 11 वनडे और 5 टी20), लेकिन कोचिंग की दुनिया में उनका कद काफी बड़ा है। फोस्टर को दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपरों में गिना जाता रहा है और विभिन्न टी20 लीग्स में बतौर कोच उनका रिकॉर्ड शानदार है। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि हम एक अनुभवी फील्डिंग कोच की तलाश में थे और हमें उम्मीद है कि फोस्टर के जुड़ने से टीम के प्रदर्शन में बड़ा सुधार होगा।

दिग्गज कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे फोस्टर

जेम्स फोस्टर अब मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व वाले उस हाई-प्रोफाइल स्टाफ का हिस्सा होंगे। जिसमें माइक हसी (बल्लेबाजी कोच), एरिक सिमंस (गेंदबाजी कोच) और श्रीधरन श्रीराम जैसे दिग्गज शामिल हैं। फोस्टर के पास आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। वह पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएसएल (पेशावर जाल्मी) और द हंड्रेड जैसी लीग्स में भी अपनी कोचिंग का लोहा मनवाया है।

 

IPL 2025 की विफलता से लिया सबक

सीएसके के लिए पिछला साल यानी 2025 बेहद खराब रहा था, जहां टीम 14 मैचों में केवल 4 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। इस बार टीम ने बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज को रिलीज कर संजू सैमसन जैसे बड़े खिलाड़ी को ट्रेड के जरिए शामिल किया है, जो टीम के री-बिल्डिंग प्रोसेस का हिस्सा है। ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी जारी रखेंगे।

 

चेन्नई के हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में प्री-सीजन कैंप की शुरुआत हो चुकी है। सबसे खास बात यह है कि दिग्गज एमएस धोनी इस कैंप में पहले दिन से मौजूद हैं और युवा खिलाड़ियों जैसे प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के साथ पसीना बहा रहे हैं। फोस्टर के आने से धोनी और टीम के अन्य विकेटकीपरों को अपनी स्किल्स निखारने में अतिरिक्त मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment