संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच आईपीएल के पिछले मुकाबले में काफी बहस हो गई थी. क्लासेन ने तो सैमसन की ओर देखकर थूक भी दिया लेकिन अब दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती हो गई है. संजू सैमसन और क्लासेन दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीर शेयर करते हुए प्यार बांटा है. संजू सैमसन और हेनिरक क्लासेन दोनों ने ही लिखा कि मैदान पर ऐसी चीजें होती रहती हैं लेकिन मैदान के बाहर वो एक-दूसरे की काफी इज्जत करते हैं.
संजू सैमसन ने क्लासेन के बारे में क्या लिखा?
संजू सैमसन ने अपनी इंस्टाग्राम पर क्लासेन के साथ अपनी फोटो पोस्ट की. इस तस्वीर में दोनों खिलाड़ी हंसते और एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. सैमसन ने स्टोरी में लिखा- मैदान पर ऐसी चीजें होतीं रहती हैं लेकिन क्लासेन की काफी इज्जत करता हूं. क्लासेन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैमसन की अपने साथ तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘संजू के लिए प्यार और इज्जत है. तुम्हारी बैटिंग देखते हुए मजा आता है. ऐसा ही करते रहिए. अब सब सही है. अगली जंग के लिए तैयार हूं.’
Sanju Samson’s Instagram story for Heinrich Klaasen
pic.twitter.com/T7cbDEEpRl
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 20, 2026
HEINRICH KLAASENS INSTAGRAM STORY FOR SANJU SAMSON.
pic.twitter.com/xVufW7XGp5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2026
चेन्नई-हैदराबाद की आईपीएल में स्थिति
आईपीएल 2026 में चेन्नई की स्थिति खराब है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर ये मुकाम हासिल किया, दूसरी ओर चेन्नई का आईपीएल में पहुंचना अब मुश्किल है. बता दें चेन्नई को हैदराबाद ने 5 विकेट से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे.जवाब में हैदराबाद ने ये लक्ष्य एक गेंद पहले हासिल कर लिया. हैदराबाद की जीत में इशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रन बनाए.हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रनों की पारी खेलकर हैदराबाद को मैच जिताया.
pic.twitter.com/T7cbDEEpRl
pic.twitter.com/xVufW7XGp5