IPL 2026 में धोनी नहीं पहनेंगे 7 नंबर की जर्सी? एक पोस्ट से मचा हड़कंप

MS Dhoni Jersey Number change?: धोनी का जर्सी नंबर 7 है. ये तो सब जानते हैं. लेकिन क्या वो आईपीएल 2026 में 7 नंबर की जर्सी नहीं पहनने वाले हैं? जी नहीं ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इसे लेकर कयासों का सिलसिला धोनी के ही एक फेसबुक पोस्ट के सामने आने के बाद चल पड़ा है. धोनी ने अपने फेसबुक पोस्ट में 7 नंबर की जर्सी को छोड़ने की बात की है. उन्होंने उस नंबर का भी जिक्र किया, जिससे वो नंबर 7 को अपनी जर्सी पर रिप्लेस कर सकते हैं.

धोनी के फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा है?

अब जबकि IPL 2026 के शुरू होने में गिनती के दिन रह गए हैं, उससे पहले सोशल मीडिया पर किए धोनी के पोस्ट से हड़कंप मचा है. धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा क्या है, जरा वो जान लीजिए.

उन्होंने लिखा- कुछ नंबर आपके साथ रहते हैं. 7 उनमें से एक है. लेकिन अब मैं नंबर 7 को नंबर 8 से स्विच कर रहा हूं. ऐसा क्यों, उसके बारे में आप जल्दी ही जान जाएंगे.

जर्सी नंबर क्यों बदलेंगे धोनी?

धोनी ने अपने पोस्ट में ये तो बताया कि वो नंबर 7 को नंबर 8 से स्विच करने जा रहे हैं. लेकिन, अभी भी एक सस्पेंस उन्होंने बचाकर रख लिया है. वो ऐसा क्यों करने वाले हैं, उसकी वजह बताना अभी धोनी का बाकी है.

CSK में जडेजा की जर्सी नंबर 8, तो क्या इसलिए?

चेन्नई सुपर किंग्स में रवींद्र जडेजा नंबर 8 की जर्सी पहनते थे. लेकिन, उनके राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड किए जाने के बाद अब नंबर 8 का वो स्लॉट खाली है. तो क्या धोनी उस वजह से नंबर 8 की जर्सी पहनेंगे? धोनी के इतने लंबे क्रिकेट करियर में आज तक तो ऐसा देखने को मिला नहीं कि उन्होंने नंबर 7 की जगह किसी और नंबर की जर्सी पहनी हैं. उसी वजह से क्रिकेट में नंबर 7, धोनी का पर्यायवाची भी बन चुका है. ऐसे में अब नंबर 7 को नंबर 8 के स्विच करने की असली वजह का पता तो तभी चलेगा, जब धोनी बताएंगे.