IPL 2026 के बीच भारत ने साउथ अफ्रीका से T20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

IPL 2026 का रोमांच तो हर दिन के साथ बढ़ ही रहा है. लेकिन, BCCI की T20 लीग के चढ़ते रोमांच के बीच उधर भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ T20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है. भारत की महिला क्रिकेट टीम 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है, जिसके लिए टीम का ऐलान किया गया है. 15 सदस्यीय टीम में 2 खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है. वहीं इस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी.

2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

भारत की महिला क्रिकेट टीम को अप्रैल में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जिसके लिए टीम का सेलेक्शन हुआ है. इस दौरे पर 2 खिलाड़ियों को पहली बार भारत की T20 टीम में चुना गया है. पहली बार चुने जाने वाले वो दोनों खिलाड़ी- कश्वी गौतम और अनुष्का शर्मा हैं.