IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद में पंजाब को हिला डाला, बन गए नंबर 1

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा को क्रीज पर उतरते ही छक्के-चौके बरसाने की आदत है. पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भी इस खिलाड़ी ने ऐसा ही किया. अभिषेक शर्मा ने पंजाब के खिलाफ सिर्फ 13 गेंद खेली और इन 13 गेंदों में उन्होंने पूरी विरोधी टीम को हिला डाला. अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. इस खिलाड़ी ने अपनी छोटी सी पारी में 4 छक्के और 2 चौके लगाए. अभिषेक की खास बात ये रही कि उन्होंने इतनी छोटी सी पारी में अपने दोस्त की बुरी तरह धुनाई कर दी. बात हो रही है मार्को यानसन की, जिनके पहले ओवर में ही अभिषेक ने छक्के-चौकों की बरसात कर दी.

अभिषेक ने की मार्को यानसन की धुनाई

अभिषेक ने मार्को यानसन की जबरदस्त धुनाई कर दी. इस खिलाड़ी ने यानसन की पांच गेंदें खेली और उन्होंने इस दौरान 20 रन मार दिए. मार्को यानसन की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने विकेट के सामने छक्का दे मारा. अगली गेंद पर यानसन ने शॉर्ट गेंद फेंकी और अभिषेक ने फाइन लेग पर चौका लगाया. अगली गेंद पर अभिषेक ने फिर छक्का जड़ दिया.इसके बाद पांचवीं गेंद डॉट रही और फिर अभिषेक ने यानसन की आखिरी गेंद पर चौका लगा दिया. बता दें यानसन पहले हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे और अभिषेक और उनकी अच्छी खासी दोस्ती है.

ऑरेंज कैप में नंबर 1 अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वो ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर हैं. इस खिलाड़ी ने इस सीजन 11 मैचों में सबसे ज्यादा 475 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 210 से ज्यादा का है. अभिषेक शर्मा ने इस सीजन 36 छक्के लगा दिए हैं. सबसे ज्यादा छक्के लगाने की फेहरिस्त में अभिषेक शर्मा अब वैभव सूर्यवंशी से महज 1 छक्के पीछे हैं.