इंडियन प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बारिश होती है लेकिन इस बारिश के दौरान कई बार बड़े-बड़े बल्लेबाज रन आउट भी हो जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट कौन सा खिलाड़ी हुआ है? (PC-PTI)
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले बल्लेबाजों में टॉप 3 में सभी इंडियन खिलाड़ी हैं. ये तीनों ही खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम और चेहरा हैं. आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से हैं ये खिलाड़ी? (PC-PTI)
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों में पहला नाम गौतम गंभीर हैं. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच आईपीएल में 154 मैच खेले और वो 16 बार रन आउट हुए हैं. (PC-PTI)
सिर्फ गौतम गंभीर नहीं टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन भी रन आउट होने में कुछ कम नहीं रहे हैं. ये खिलाड़ी 2008 से 2024 तक आईपीएल खेला और इस खिलाड़ी ने भी 16 बार रन आउट होने का दर्द झेला. (PC-PTI)
दिनेश कार्तिक रन आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. कार्तिक ने आईपीएल में 257 मैच खेले और वो 15 बार रन आउट हुए. दिनेश कार्तिक आमतौर पर पारी के अंत में बल्लेबाजी करने आते थे जिसकी वजह से उन्होंने रन चुराने के फेर में अपना विकेट गंवाया. (PC-PTI)



