Blessing Muzarabani vs SRH: आईपीएल 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईडन गार्डन्स में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों पर इस मैच में काफी रन पड़े, लेकिन एक गेंदबाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया. खास बात ये रही कि इस खिलाड़ी को ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा, लेकिन केकेआर ने बतौर रिप्लेसमेंट इस खिलाड़ी पर दांव खेला और मौके का पूरा फायदा उठाया.
KKR के खिलाड़ी की घातक गेंदबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए. मुजरबानी ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और शिवांग कुमार को पवेलियन भेजा. उनकी घातक गेंदबाजी के कारण हैदराबाद का स्कोर और भी बड़ा होने से बच गया. ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस दौरान 9 डॉट गेंदें भी फेंकी, जो बाकी गेंदबाजों के मुकाबले सबसे ज्यादा रहीं. वहीं, इन 4 विकेट के साथ वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे भी निकल गए हैं.
𝗜.𝗖.𝗬.𝗠.𝗜
Rinku Singh making it look easy in the field
He now has the most catches for @KKRiders in #TATAIPL
![]()
Updates
https://t.co/iCMFpDudP7#KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/RQW52NAKE4
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
ब्लेसिंग मुजरबानी की किस्मत ने दिया साथ
खास बात यह रही कि ब्लेसिंग मुजरबानी को आईपीएल 2026 की नीलामी में किसी भी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा था. लेकिन केकेआर ने उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट के तौर साइन किया और मौके का पूरा फायदा उठाया. मुजरबानी ने अपनी इस बेहतरीन गेंदबाजी से साबित कर दिया कि उन्हें मौका देने का फैसला केकेआर के लिए सही साबित हुआ.
मुजरबानी इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल रहे थे. लेकिन आईपीएल खेलने के लिए उन्होंने PSL से अपना नाम वापस ले लिया. उन्हें बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल किया गया, जिनका करार खत्म कर दिया गया था. दिलचस्प बात यह है कि PSL में भी मुजरबानी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में ही शामिल हुए थे. यह प्रदर्शन ब्लेसिंग मुजरबानी के करियर के लिए भी अहम साबित हो सकता है.
Rinku Singh making it look easy in the field 

https://t.co/iCMFpDudP7#KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/RQW52NAKE4