IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर, जानें किस टीम के नाम है हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड

Highest totals For Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन के शुरू होने में अब महज कुछ दिनों का ही समय बचा है।

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा।

हर बार की तरह इस बार भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज रहता है और इस लीग में जमकर चौके-छक्के लगते हैं। कई तो ऐसे मैच भी हुए है कि बल्लेबाजों के सामने गेंदबाज गेंदबाजी करने से डरते हैं। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार भी हैदराबाद की टीम कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करती है या नहीं। आइए आपको आईपीएल इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर के बारे में बताते हैं।

IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

टीम स्कोर विपक्षी टीम ग्राउंड परिणाम मैच की तारीख
सनराइजर्स हैदराबाद 287/3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु जीत 15 अप्रैल 2024
सनराइजर्स हैदराबाद 286/6 राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद जीत 23 मार्च 2025
सनराइजर्स हैदराबाद 278/3 कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली जीत 25 मई 2025
सनराइजर्स हैदराबाद 277/3 मुंबई इंडियंस हैदराबाद जीत 27 मार्च 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स 272/7 दिल्ली कैपिटल्स विशाखापत्तनम जीत 3 अप्रैल 2024
सनराइजर्स हैदराबाद 266/7 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली जीत 20 अप्रैल 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 263/5 पुणे वारियर्स बेंगलुरु जीत 23 अप्रैल 2013

चार सबसे बड़ा टोटल सनराइजर्स हैदराबाद के नाम

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड के नाम है। हैदराबाद ने 15 अप्रैल 2024 को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 287 रन लगाए थे। टीम की तरफ से ट्रेविड हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 102 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि हेनरिक क्लासन ने 31 गेंदों में 67 रन बनाए थे।

IPL इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी सनराइजर्स हैदराबाद ने ही बनाया है। 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए थे। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 106 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि ट्रेविस हेड ने 67 रनों का योगदान दिया था।

तीसरा बड़ा टोटल भी SRH के नाम

25 मई 2025 को के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता था। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरिक क्लासन ने 39 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, हेड ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए थे।

 

मुंबई के खिलाफ बनाया था SRH चौथा बड़ा स्कोर

आपको जानकार शायद हैरानी होगी कि आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बनाया है। 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। हेनरिक क्लासन ने 34 गेंदों में 80 रन बनाए थे, तो ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी।

KKR के नाम पांचवां सबसे बड़ा स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया था। इस मुकाबले में केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। सुनील नरेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए थे।

Leave a Comment