International Womens Day 2026: दुनिया की 8 सबसे ताकतवर महिला खिलाड़ी, उठाती हैं 500 किलो से ज्यादा वजन

म्हारी छोरी छोरों से कम है के…आमिर खान की फिल्म दंगल का ये डायलॉग सुपरहिट था और ये डायलॉग सटीक बैठता है दुनिया की सबसे ताकवर महिला खिलाड़ियों पर, जिनकी ताकत सच में हैरतअंगेज है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है और इस मौके पर जानिए दुनिया की उन 8 महिला खिलाड़ियों के बारे में जिनकी शारीरिक ताकत आपको हैरान कर देंगी. पावर लिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और स्ट्रॉन्गवुमन प्रतियोगिताओं में नाम कमाने वाली ये महिला खिलाड़ी 300 नहीं, 400 नहीं बल्कि 500 किलो से भी ज्यादा वजन उठा लेती हैं.

एंड्रिया थॉम्पसन

ब्रिटेन की एंड्रिया थॉम्पसन दुनिया की सबसे ताकतवर महिला खिलाड़ी मानी जाती हैं. साल 2025 में वो World’s Strongest Woman बनीं, इस खिलाड़ी ने Arnold Strongwoman Classic में टॉप पोजिशन्स हासिल की हैं. एंड्रिया थॉम्पसन ने लॉग प्रेस में 140 किलो से ज्यादा, योके में 500 किलो से ज्यादा और डेडलिफ्ट में 300 किलो से ज्यादा वजन उठाया हुआ है.

Whatsapp Image 2026 03 07 At 10.27.00 (1)

एंड्रिया थॉम्पसन

एलिरा जॉय काउली

ऑस्ट्रेलिया की एलिरा जॉय काउली की ताकत भी किसी से कम नहीं. वो ऑस्ट्रेलिया की सबसे मजबूत महिला खिलाड़ी मानी जाती हैं. उनकी पावर और एंड्योरेंस कमाल है. इस खिलाड़ी ने World’s Strongest Woman 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया था. साल 2022 में इस खिलाड़ी ने Static Monsters Worldwide में 291 किलो डेडलिफ्ट में उठाया था.

Whatsapp Image 2026 03 07 At 10.27.00

एलिरा जॉय

ओल्गा लियाशचुक

ओल्गा लियाशचुक यूक्रेन की स्ट्रॉन्गवुमन एथलीट हैं. इस खिलाड़ी ने साल 2025 में Arnold Strongwoman Classic 2025 जीता था. वो कई बार यूरोपियन और वर्ल्ड लेवल पर चैंपियन बनी हैं. उन्होंने लॉग प्रेस में 150 किलो से ज्यादा, एटलस स्टोन्स में 150-180 किलो और ओवरहेड प्रेस में रिकॉर्ड बनाया हुआ है.

Whatsapp Image 2026 03 07 At 16.00.47 (1)

ओल्गा लियाशचुक

इनेज कैरासकुइलो

इनेज कैरासकुइलो अमेरिकी महिला स्ट्रॉन्गवुमन एथलीट हैं. हैवीवेट कैटेगिरी में इस खिलाड़ी की तूती बोलती है. इनेज ने डेडलिफ्ट में 300 किलो से ज्यादा वजन उठाया है. साल 2025 में वो इमर्जिंग स्टार बनीं. उनके नाम सबसे ज्यादा अंक भी रहे.

अगाता सित्को

पावरलिफ्टिंग की दुनिया में अगाता सित्को का नाम है. पोलैंड की इस खिलाड़ी को 69 किलो वर्ग में सबसे मजबूत पावरलिफ्टर माना जाता है. इनका कद सिर्फ 5.1 इंच है लेकिन उनकी ताकत सच में हैरतअंगेज है. इस महिला खिलाड़ी ने Squat में 250 किलो से ज्यादा, बेंच प्रेस में 140 किलो से ज्यादा और डेडलिफ्ट में 280 किलो से ज्यादा वजन उठाया है. अगाता अभी सिर्फ 22 साल की हैं और आने वाले समय में वो कई और रिकॉर्ड बना सकती हैं.

Whatsapp Image 2026 03 07 At 16.00.47

अगाता सित्को

जैकी ओसजेवेस्की

कनाडा की महिला खिलाड़ी जैकी ओसजेवेस्की का भी दुनिया की सबसे ताकतवर महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में जलवा है. ये कनाडा की सबसे ताकतवर महिला खिलाड़ी मानी जाती हैं. उन्होंने 2025 WSW में 32 अंक हासिल किए थे और वो तीसरे नंबर पर रही थीं. लॉग प्रेस में उन्होंने 140 किलो से ज्यादा वजन उठाया है और उन्हें उत्तरी अमेरिका की टॉप स्ट्रॉन्गवुमन माना जाता है.

रेबेका रॉबर्ट्स

ब्रिटेन की रेबेका रॉबर्ट्स की ताकत भी कमाल है. उन्होंने Arnold Strongwoman में टॉप 5 में जगह बनाई थी. कई इवेंट्स में वो ब्रिटेन की रिकॉर्ड होल्डर हैं. डेडलिफ्ट में उन्होंने 300 किलो से ज्यादा वजन उठाया है. उनकी योक वॉक भी 500 किलो से ज्यादा है.

एंजेला जार्डिन

अमेरिका की एंजेला जार्डिन भी दुनिया की टॉप 8 सबसे ताकतवर महिलाओं में आती हैं वो साल 2024-25 में Arnold Strongwoman चैंपियन हैं. साल 2025 में एंजेला टॉप 3 में रहीं. वो अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं.