India Womens Cricket Team: जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. गुवाहाटी में हुई बैठक में बीसीसीआई ने पहले महिला क्रिकेट टीम की कमान स्मृति मंधाना को सौंपी और फिर टीम का ऐलान भी कर दिया.
मंधाना की कप्तानी में टी20 और वनडे टीम का ऐलान हुआ है जिसमें हरमनप्रीत कौर को भी जगह मिली है. हरमनप्रीत कौर पिछले कुछ समय से बेहद ही खराब प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनपर भरोसा जताया गया है. बता दें हरमनप्रीत कौर की वनडे और टी20 कप्तानी जा चुकी है और अब टीम में बने रहने के लिए उन्हें रन बनाने ही होंगे.
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज
भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. टी20 सीरीज रायपुर में खेली जाएगी जबकि वनडे सीरीज वडोदरा में होगी. टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिला है. श्रेयंका पाटिल और जेमिमा रॉड्रिग्स दोनों टीम में शामिल नहीं हैं.
भारत की टी20 टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता, मिन्नू मणि.
भारत की वनडे टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर.
स्मृति मंधाना को सौंपी गई कमान
इससे पहले बीसीसीआई ने गुवाहाटी में हुई बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए महिला क्रिकेट टीम की लीडरशिप चेंज करने का फैसला लिया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी का आखिरकार अंत हुआ. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप और हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. अब स्मृति मंधाना को कप्तानी सौंपी गई है जो लंबे समय तक उपकप्तान रहीं.