India vs Zimbabwe Live Score, T20 World Cup 2026: भारत- जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई में अहम मैच, थोड़ी देर में टॉस

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026, Live Cricket Score and Updates in Hindi: भारत और जिम्बाब्वे चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर आमने-सामने हैं. ये भारत में टीम इंडिया के खिलाफ जिम्बाब्वे का पहला T20 मुकाबला है. इस मुकाबले की अहमियत काफी है क्योंकि एक तो ये T20 वर्ल्ड कप का मैच है और दूसरे इससे दोनों टीमों के सेमीफाइनल की होप भी जुड़ी हैं.

भारत में टीम इंडिया के खिलाफ जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे ने भारतीय जमीन पर भारत के खिलाफ 24 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 19 वनडे के अलावा 5 टेस्ट शामिल रहे हैं. उसने आखिरी बार टीम इंडिया का सामना भारत में मार्च 2002 में किया था, जो कि एक वनडे मुकाबला था.

T20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार आमना-सामना

T20 वर्ल्ड कप में ये भारत और जिम्बाब्वे की दूसरी टक्कर होगी. पहली बार ये दोनों टीमों 2022 में खेले टी20 वर्ल्ड कप में भिड़े थे. मेलबर्न में खेले उस मुकाबले को भारत ने 71 रन से जीता था, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 61 रन की पारी खेली थी.

इन उपलब्धियों पर रहेगी नजर

भारत और जिम्बाब्वे मैच में उपलब्धियों की भी झड़ी लगती दिख सकती है. जैसे- सिकंदर रजा T20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बनने से 15 रन दूर हैं. वहीं रेयान बर्ल अपने 2000 T20I रन से 57 रन दूर हैं.

भारत के हार्दिक पंड्या और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा उन टॉप 5 ऑलराउंडर्स में हैं, जिनके नाम T20 इंटरनेशनल में 2000 रन के साथ-साथ 100 विकेट भी हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें