India vs West Indies , T20 World Cup 2026, Live Cricket Score and Updates in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर है. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि इससे दोनों के सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला होना है. भारत और वेस्टइंडीज में जो भी जीता, उस टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. यानी, ये एक नॉकआउट मैच है, जिसमें हारना बिल्कुल मना है.
T20 WC 2026 में भारत पहली बार ईडन गार्डन्स पर खेलेगा
T20 वर्ल्ड कप 2026 में ये पहली बार होगा, जब टीम इंडिया ईडन गार्ड्न्स पर मुकाबला खेलती दिखेगी. वहीं वेस्टइंडीज ने इससे पहले मौजूदा T20 वर्ल्ड कप के 3 मुकाबले ईडन गार्डन्स पर खेले हैं और सभी जीते हैं. ऐसे में भारतीय टीम की चुनौती आसान नहीं रहने वाली.
ईडन गार्डन्स पर भारत VS वेस्टइंडीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स पर खेले मुकाबले की बात करें तो 1983 से ही इस मैदान कैरेबियाई टीम के लिए किसी भी इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया को हरा पाना मुश्किल रहा है. 1983 से अब तक 9 इंटरनेशनल मुकाबले ईडन गार्ड्न्स पर दोनों टीमों के बीच खेले गए है. भारत ने हरेक में वेस्टइंडीज को धूल चटाई है.
भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है. वहीं T20 वर्ल्ड कप 2016 का खिताब जीतने के बाद से वेस्टइंडीज ने अब तक किसी ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाई है. देखना ये है कि इस बार वो इतिहास पलटते हैं या फिर उसी का हिस्सा बनकर रह जाते हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें