India vs West Indies Live Score, 2nd ODI: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका, शे होप के बाद रदरफोर्ड लौटे पवेलियन

India vs West Indies Live Score, 2nd ODI: भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले फील्डिंग कर रही है.

इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिए उतरेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी. आज असम में क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का धमाल देखने के लिए मिल सकता है. बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच मानी जाती है. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. इस मैदान पर भारत का हाईएस्ट स्कोर 373 रन है. तो आप भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर से लेकर पल-पल की अपडेट के लिए न्यूज नेशन के इस लाइव पेज के साथ बन रहिए…

 

Leave a Comment