India vs West Indies 2026 Schedule: भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा कार्यक्रम, मैच टाइमिंग, स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Series Schedule 2026: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 27 सितंबर से व्हाइट-बॉल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है.

इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे. वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे, जबकि टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की कप्तानी दोनों फॉर्मेट में शाई होप (Shai Hope) करेंगे. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज करीब तीन सप्ताह तक भारत के आठ अलग-अलग शहरों में खेली जाएगी. IND vs WI 1st ODI 2026 Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज 2026 वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख स्थान समय (IST)
पहला वनडे 27 सितंबर 2026 ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम दोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे 30 सितंबर 2026 बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी दोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे 3 अक्टूबर 2026 महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ दोपहर 2:00 बजे

 

 

भारत बनाम वेस्टइंडीज 2026 टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख स्थान समय (IST)
पहला टी20 6 अक्टूबर 2026 भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ शाम 7:00 बजे
दूसरा टी20 9 अक्टूबर 2026 जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची शाम 7:00 बजे
तीसरा टी20 11 अक्टूबर 2026 होलकर स्टेडियम, इंदौर शाम 7:00 बजे
चौथा टी20 14 अक्टूबर 2026 राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद शाम 7:00 बजे
पांचवां टी20 17 अक्टूबर 2026 एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु शाम 7:00 बजे

 

नोट: सभी टी20 मुकाबलों का टॉस शाम 6:30 बजे (IST) होगा.

भारत और वेस्टइंडीज की वनडे टीम

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स.

भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीम

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, कामिल पूरन, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमार स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ.

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले सभी वनडे और टी20 मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, JioHotstar के ऐप और वेबसाइट पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 142 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 72 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 64 मुकाबलों में जीत मिली है. दो मैच टाई रहे हैं और चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला. भारत ने दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले वनडे मुकाबले में अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया था और कैरेबियाई दौरे पर 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी.

टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 20 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.

हालांकि, अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हराया था. वहीं, मार्च 2026 में टी20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया था. इसके अलावा सितंबर 2026 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 3-0 से टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था.

Leave a Comment