वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी. पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी.
इंग्लैंड दौरे के समय लग रही थीं रोहित शर्मा के ODI से संन्यास लेने की अटकलें
रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 में टेस्ट से और 29 जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 से संन्यास ले लिया था. इंग्लैंड दौरे के समय रोहित शर्मा के वनडे फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं. रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 में टेस्ट से और 29 जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 से संन्यास ले लिया था. इंग्लैंड दौरे के समय रोहित शर्मा के वनडे फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं. कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सिलेक्टर्स ने रोहित शर्मा से कहा था कि आप वर्ल्ड कप के लिए टीम के प्लांस में नहीं है.
हालांकि, रोहित शर्मा ने 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर एक बाद फिर खुद को साबित किया था. इसके बाद रिटायरमेंट की अटकलों पर भी फुल स्टॉप लग गया.
वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औक़ीब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.
T20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
इंडिया-वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल (सितंबर-अक्टूबर 2026)
पहला वनडे: 27 सितंबर 2026 (तिरुवनंतपुरम)
दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026 (गुवाहाटी)
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026 (न्यू चंडीगढ़)
पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026 (लखनऊ)
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026 (रांची)
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026 (इंदौर)
चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026 (हैदराबाद)
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026 (बेंगलुरु)