India vs USA Live Score, T20 World Cup 2026: भारत का अमेरिका से पहला मैच, रंगा-रंग सेरेमनी के साथ होगा आगाज

India vs USA, T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने वाली है. सुर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत के साथ शुरुआत करने उतरेगी. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अमेरिका के खिलाफ भारत का ये सिर्फ दूसरा मैच है.

अमेरिका से दूसरी बार टक्कर

भारत और USA की टीमों के बीच इकलौता मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में खेला गया था. उस मैच में भारत ने आसानी से 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. बता दें, टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स की टीमें हैं.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान) और वॉशिंगटन सुंदर.

USAका स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवालकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने.