India vs Sri Lanka, Day 2, Live Score: भारत का 8वां विकेट गिरा, क्या 500 रन बना पाएगी टीम इंडिया?

India vs Sri Lanka Live Score, Aaj Ka 2nd Test Match, Day 2 Updates in Hindi: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम की नजर दूसरे दिन अपनी पहली पारी को बढ़ाते हुए 500 रन के स्कोर तक पहुंचने की होगी.

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर पूरे 300 रन बना लिए थे.

क्या ऋषभ पंत दूसरे दिन करेंगे बल्लेबाजी?

पहले दिन का खेल खत्म होने के दौरान ध्रुव जुरेल 7 रन जबकि सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद रहे थे. ये दोनों बल्लेबाज दूसरे दिन अब अपनी पारी को आगे बढ़ाते दिखेंगे. इनके अलावा ऋषभ पंत पर भी सबकी निगाहें होंगी, जो कलाई में चोट लगने के बाद पहले दिन 3 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. दूसरे दिन देखना ये होगा कि वो बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरते है या नहीं.

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले दिन भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा तो वहीं कप्तान शुभमन गिल ने अपना 9वां अर्धशतक टेस्ट में जड़ा. इनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 45 रन और रवींद्र जडेजा ने 43 रन की पारी खेली. इन पारियों का ही नतीजा रहा कि पहले दिन भारत 300 रन के स्कोर तक पहुंच सका.

Leave a Comment