India Playing 11: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में टीम इंडिया ने हैरतअंगेज फैसला लेते हुए उपकप्तान अक्षर पटेल को ही बाहर बैठा दिया है. अक्षर पटेल पिछले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी इसी खिलाड़ी पर भरोसा जताया गया है. सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद बताया कि अक्षर पटेल को बाहर रखना एक रणनीतिक बदलाव है. साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में टॉप 3 में 3 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं इसलिए वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में तरजीह दी गई है. बड़ी खबर ये भी है कि साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं.
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, रायन रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा और लुंगी एन्गिडी.