India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारत का पहला मैच, थोड़ी देर में साउथ अफ्रीका से टक्कर

India vs South Africa, T20 World Cup 2026, Live Cricket Score and Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद अब खेल सुपर-8 का शुरू हो चुका है. भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं. सुपर-8 में ये इन दोनों टीमों का पहला मैच है. मजे की बात ये है कि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज पर अजेय रही थीं. ऐसे में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जो भी हारेगा, वो टूर्नामेंट में उसकी पहली हार होगी.