India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026: भारत की तूफानी शुरुआत, ईशान ने पहले ओवर में 2 छक्के मारे

India vs South Africa Live Cricket Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी टीमें वॉर्म अप मैच खेल रही हैं. टीम इंडिया अपना पहला और इकलौता वॉर्म अप मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली है.

ये मैच नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. इस मैच में स्क्वॉड का कोई भी खिलाड़ी बैटिंग और बॉलिंग कर सकता है. ऐसे में ये मैच दोनों ही टीमों के लिए तैयारियों को देखते हुए एक बड़ा मौका है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, डेविड मिलर.

Leave a Comment