India vs Pakistan Live Score, U19 World Cup 2026: भारतीय टीम 252 पर ढेर, आखिरी ओवर्स में कनिष्क की तेज पारी

India vs Pakistan U19 Cricket World Cup, Cricket Score and Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आज आमने-सामने होने जा रही हैं.

जिम्बाब्वे के बुलावायो स्टेडियम में सुपर-6 राउंड में भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो रही है. इस मैच का नतीजा तय करेगा कि इन दोनों में से कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. जहां टीम इंडिया को सिर्फ एक जीत की जरूरत है, वहीं मामूली अंतर से हार भी उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला देगी. वहीं पाकिस्तान को इस मैच में बहुत बड़े अंतर से ही जीत हासिल करनी होगी, तभी उसे सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी.

IND vs PAK Playing 11

भारतः आयुष म्हात्रे (कप्तान), ऐरन जॉर्ज,वैभव सूर्यवंशी,विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर),वेदांत त्रिवेदी,आरएसअंबरीश,कनिष्क चौहान,खिलान पटेल,हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.

पाकिस्तानः फरहान यूसुफ (कप्तान), हमज़ा ज़हूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुज़ैफा अहसान, अली हसन बलोच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रज़ा.

Leave a Comment