India vs Pakistan Live Score, T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हो जाइए तैयार, कोलंबो में मचेगा कोहराम

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026, Live Cricket Score and Updates in Hindi: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब मुकाबले की बारी है. क्रिकेट का ये महाघमासान कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम पर होने जा रहा है, जिसके लिए दोनों टीमें कमर कसकर तैयार हैं. T20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार है. इसका मतलब है कि अब किसी एक को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का दीदार करना पड़ेगा.

किसे मिलेगी आज पहली हार- भारत या पाकिस्तान?

भारत और पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में हैं. एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ने से पहले दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले खेले हैं और दोनों जीते हैं. हालांकि, बेहतर रन रेट के आधार अंक तालिका में एडवांटेज भारत के पास है.

महामुकाबले पर खराब मौसम का साया

कोलंबो में मैच के तो रोमांचक होने की उम्मीद है. लेकिन, इस रोमांचक मैच पर खराब मौसम का भी साया मंडराता दिख रहा है. वेदर वेबसाइट के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टाइम पर कोलंबो में बारिश के आसार हैं, जिससे मैच के रद्द होने या ओवर में कटौती जैसी चीजों का मसला बरकरार है.

सटीक रणनीति, बेहतर टीम कॉम्बिनेशन से मिलेगी जीत

जीत की डफली बजाने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए बेहतर टीम कॉम्बिनेशन के साथ भी मैदान पर उतरना जरूरी है. ऐसे में प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को तरजीह मिलती है, वो देखना दिलचस्प रहेगा. वैसे आंकड़ों में देखा जाए तो T20 वर्ल्ड कप के अंदर भारत का पाकिस्तान पर डंका बजता आया है.