India vs Pakistan: गोल्ड जीतना है तो PoK के इस खिलाड़ी से निपटना जरूरी, टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा खतरा

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल मैच होने वाला है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश और भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, अब ये दोनों टीमें 3 अक्टूबर को खिताबी जंग में भिड़ेंगी.

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को हराया. भारतीय टीम ने श्रीलंका को सिर्फ 45 रनों पर ढेर कर दिया था. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ उसकी लड़ाई आसान नहीं होगी. पाकिस्तान ने भी एशियन गेम्स में अपनी अच्छी टीम भेजी है जो भारतीय टीम को चुनौती दे सकती है. खासतौर पर उसकी गेंदबाजी काफी मजबूत है जिसके आगे भारतीय बल्लेबाज फंस सकते हैं. पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सूफियान मुकीम खासतौर पर टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा होंगे.

सूफियान मुकीम के पास है गजब फॉर्म

 चाइनामैन गेंदबाज हैं जो कि गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ घुमा सकते हैं. 24 साल का ये खिलाड़ी इस वक्त कमाल फॉर्म में है. सूफियान मुकीम ने पिछले तीन मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं. इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. कैरेबियन प्रीमियर लीग में इस खिलाड़ी ने किंग्समैन टीम के खिलाफ 14 रन देकर 4 विकेट झटके. एमेजॉन के खिलाफ उन्होंने 13 रन देकर 4 विकेट झटके.

सूफियान मुकीम दे सकते हैं दिक्कत

सूफियान मुकीम टीम इंडिया के बल्लेबाजों खासतौर पर मिडिल ऑर्डर को परेशान कर सकते हैं. टीम इंडिया में अगर ईशान किशन को अगर छोड़ दें तो कोई बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है. जापान में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी स्पिन के खिलाफ फंस सकते हैं. मुकीम की फॉर्म अच्छी है, पिच उनको सपोर्ट करने वाली है ऐसे में टीम इंडिया को इस गेंदबाज के खिलाफ अच्छी रणनीति के साथ उतरना होगा.

सूफियान मुकीम का करियर

सूफियान मुकीम ने पाकिस्तान के लिए 20 टी20 इंटरनेशनल में 30 विकेट झटके हैं. वो एक मैच में 3 रन देकर 5 विकेट भी ले चुके हैं. वनडे में भी ये खिलाड़ी 4 मैचों में 8 विकेट झटक चुका है. इस खिलाड़ी ने अपने टी20 करियर में 74 मैचों में 114 विकेट लिए हैं, उनका इकॉनमी रेट 6.8 रन प्रति ओवर है.

Leave a Comment