India vs New Zealand Live Score, T20 World Cup 2026 Final Match Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खेल अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टूर्नामेंट का फाइनल है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने है. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए इतिहास की नई दास्तान लिखने का एक सुनहरा मौका है. भारत जहां T20 वर्ल्ड कप का अपना चौथा फाइनल खेल रहा है. ये एक रिकॉर्ड है. वहीं न्यूजीलैंड के लिए ये उसका दूसरा फाइनल है.
भारत-न्यूजीलैंड के फाइनल का इतिहास
टीम इंडिया पिछले 3 फाइनल में से 2 बार चैंपियन बनी है. उसने 2007 और 2024 का खिताब जीता था. वहीं न्यूजीलैंड इससे पहले 2021 में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था.
T20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर
T20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड की बात करें तो ये दोनों टीमों के बीच की चौथी भिड़ंत होगी. इससे पहले तीनों ही मौकों पर न्यूजीलैंड, भारत को हराने में कामयाब रहा है. न्यूजीलैंड ने भारत को 2007, 2016 और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हुई भिड़ंत में हराया था. हालांकि, पिछली तीनों भिड़ंत न्यूजीलैंड की भारत के साथ फाइनल में नहीं हुई.
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों की बात करें तो फाइनल में किसी भी टीम में बदलाव के आसार कम ही लग रहे हैं. दोनों ही टीमें अपनी-अपनी उसी टीम के साथ उतरने के मूड में होंगी, जिसके साथ सेमीफाइनल में खेली थी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें